फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two ice cream factories closed due to disturbances

गड़बड़ी मिलने पर दो आइसक्रीम फैक्ट्री को कराया बंद

Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two ice cream factories closed due to disturbances
दुद्धी। दूषित खाद्य सामग्री बिक्री करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को दुद्धी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर टीम ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान दो आइसक्रीम की फैक्ट्री में अनियमितता मिलने पर बंद कराया गया। वहीं रेणुकूट और डूमरडीहा में दो दुकानों से कैंडी और नमकीन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंकशंकर दुबे अपनी टीम के साथ दुद्धी कस्बे में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इसकी भनक लगते ही अधिकांश दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर भाग गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई है। रेनुकूट से एक खाद्य सामग्री बेचने वाले के यहां से नमकीन (निर्माता के मूल पैकेट) का नमूना लिया गया। वहीं दुद्धी के डूमरडीहा में संचालित एक दुकान से कैंडी का सैंपल लिया गया। इसके बाद कस्बे के रामनगर कृषि मंडी के समीप बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे एक आइसक्रीम फैक्ट्री में जांच की गई। टीम ने इसे तत्काल बंद करा दिया। संचालक का चालान भी किया गया। इसी तरह वहीं पर एक अन्य आइसक्रीम फैक्ट्री की जांच की गई तो वहां पंजीकरण तो मिला लेकिन साफ-सफाई का अभाव रहा। ऐसी स्थिति में टीम ने फैक्ट्री को बंद करा दिया। चेतावनी दी गई कि जब तक व्यवस्था मुकम्मल न हो जाए तब तक न खोला जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि आगे भी जांच की जाएगी। अवैध तरीके से कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed