फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two from Anpara, three from Renukoot nominated for the post of president

Sonebhadra News: अध्यक्ष पद पर अनपरा से दो, रेणुकूट से तीन ने किया नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two from Anpara, three from Renukoot nominated for the post of president
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में तीसरे दिन अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन हुए। वहीं सदस्य पदों के लिए 55 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। ज्यादातर निकायों में अध्यक्ष पद पर अब तक कोई नामांकन नहीं हो पाया है। उधर, नामांकन फार्म लेने वालों की बुधवार को भी सभी नामांकन स्थलों पर भीड़ लगी रही। सभी दस निकायों से अध्यक्ष के 34 और सदस्य के लिए 219 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

सदर तहसील में चल रहे नगर पालिका सोनभद्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। यहां अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के 34 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा। चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत में सिर्फ सदस्य पद के लिए 10 फार्म की बिक्री हुई। दोनों निकायों में अब तक अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। उधर, तहसील घोरावल में नगर पंचायत के लिए सदस्य पद पर वार्ड संख्या छह, आठ और नौ से एक-एक प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। इस प्रकार तीन दिनों में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने दो आवेदन और सदस्य पद के लिए सात लोगों ने 14 आवेदन क्रय किए हैं। ओबरा: राजकीय पीजी कॉलेज में बनाए गए नामांकन केंद्र में बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 और सभासद पद के 57 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आठ, सभासद के 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चोपन में अध्यक्ष के नौ, सभासद के 19, डाला बाजार से अध्यक्ष के एक और सभासद के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दुद्धी: स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को अनपरा, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के कुल 14, वार्ड सदस्य के 111 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 49 लोगों ने नामांकन कर अपनी प्रबल दावेदारी भी पेश की। अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए 2, रेणुकूट से 3 व सभासद के लिए पिपरी से 3, रेनुकूट में 19, दुद्धी 08 और अनपरा से 19 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष के 5, सभासद के 51, दुद्धी में अध्यक्ष के तीन, सभासद के 12, पिपरी में के छह, सभासद के 21 और रेणुकूट से सभासद के लिए 27 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। रेनुकूट के पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह की पत्नी ममता सिंह, उनके छोटे भाई की पत्नी सोनी सिंह और राजपति साहनी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed