फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two friends found bleeding on railway track, one died

रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान मिले दो दोस्त, एक की मौत

Tue, 21 Sep 2021 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Two friends found bleeding on railway track, one died
एनसीएल खड़िया नाले के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हाल में युवक मृत हाल में मिला। उसके पास ही एक अन्य युवक लहूलुहान हाल में बेहोश पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आए होंगे। एनसीएल खड़िया नाले के पास मंगलवार को लोगों ने दो युवकों को लहूलुहान हाल में देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उन्हें ट्रैक से हटाकर किनारे लाई। दोनों को तत्काल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान शक्तिनगर के अंबेडकरनगर निवासी वाजिद अली (23) पुत्र फिरोज अली के रूप में हुई। वहीं घायल युवक शक्तिनगर के बस स्टैंड निवासी करीम कुरैशी का पुत्र शाहनवाज उर्फ शब्बीर (20) है। दोनों के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। पैर भी कट गया है। दोनों युवक दोस्त थे। माना जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक की ओर गए होंगे, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है। घायल युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed