फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two friends died in accident after hit by tractor in Sonbhadra

Sonbhadra News: ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया बाइक सवार दो दोस्तों का सिर, दोनों ने तोड़ा दम; परिवार में कोहराम

Tue, 20 Feb 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

हादसा सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में हुई। बाइक सवार दो दोस्त ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पर गिरे तो टायर के नीचे दोनों का सिर आने से गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two friends died in accident after hit by tractor in Sonbhadra
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हेलमेट न होने से उनके सिर को कुचलते हुए ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। घटना सिलथम से पटना गांव के बीच हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
पटना गांव निवासी इंद्रजीत (22) पुत्र महेंद्र पासवान और मनोज चेरो (21) पुत्र महेंद्र चेरो बाइक से सोमवार की रात में सिलथम की ओर गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे दोनों युवकों का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों तरफ से ढलाव होने के कारण वाहनों की गति तेज थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इंद्रजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जबकि मनोज पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed