{"_id":"60d038997e9ff350ae442e0d","slug":"two-died-in-accident-rammed-three-people-after-bike-collision-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, वृद्ध महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, वृद्ध महिला सहित दो की मौत
Mon, 21 Jun 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:28 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इससे तीन लोग सड़क पर जा गिरे, वहीं रोड पर आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
ट्रक ने दो लोगों को रौंदा।
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ओबरा की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
इससे एक वृद्ध महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य वृद्ध की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर दुर्घटना से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों का रास्ता बदलवा दिया और शव को किनारे करवा दिया ताकि जाम खत्म हो सके। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन