{"_id":"5faecfee8ebc3e9b9b4557c2","slug":"two-cousins-killed-in-tractor-and-bike-collision-sonbhadra-news-vns5582287106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बरौंधी गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
बरौंधी गांव का निवासी सुनील कुमार कोल (18) पुत्र सुरेश कोल और उनके चचेरे भाई अनिल कुमार कोल (22) पुत्र लालता प्रसाद शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर से एक बाइक पर एक बोरी हरी मिर्चा लेकर घोरावल बाजार में बेचने जा रहे थे। दोनों अभी घर से बाहर कुछ दूर गए ही थे कि रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनके बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक से अलग-अलग कुछ दूर जा गिरे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस चालक को भी जानकारी दी। पुलिस और एंबुलेंस दोनों वहां पहुंच गए। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक सुनील के पिता सुरेश कोल ने बताया कि इस बार धान की फसल तैयार नहीं थी। परिवार के लोगों ने मिर्च की खेती भी की है। शनिवार को दीपावली है। दोनों युवकों ने सोचा कि धान नहीं तैयार है तो मिर्च ही बेच कर त्योहार मना लिया जाए। इस पर दोनों शाम को खेत में गए और मिर्च तोड़कर एक बोरे में लेकर घोरावल बाजार के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। मृतकों में सुनील दो भाइयों में छोटा है और अनिल तीन भाइयों में छोटा है। अनिल की पिछले वर्ष मई में ही तेंदुआर गांव में शादी हुई थी।