फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two children got burnt after getting entangled in the wire spread for hunting.

Sonebhadra News: शिकार के लिए फैलाए तार में फंसकर दो बालक झुलसे

Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two children got burnt after getting entangled in the wire spread for hunting.
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा पुलिस चौकी इलाके के परसौना गांव के जंगल में बुधवार को जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर करंट से दो बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन

उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में जंगली जानवरों के शिकार करने के उद्देश्य से बिजली का तार फैलाया था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में गांव के अंकित (10) पुत्र तीरथ और संदीप (12) पुत्र रामपति जंगल की तरफ जा रहे थे। अचानक उसी तार में फंसकर गिर गए और करंट से झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण व परिजन घटनास्थल की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में पड़े दोनों बच्चों को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि तार फैलाने वाले शिकारियों पर वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed