Sonbhadra: ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की बंधी में डूबने से मौत, खेलते समय गहरे पानी में डूबे
सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए। घंटों बाद उनका शव उतराने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बभनी के कोंगा गांव निवासी हृदयनाथ यादव का पुत्र राकेश (12) धनौरा गांव के पिपराही टोला स्थित अपनी ननिहाल आया था। शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाले गुलाब यादव की पुत्री उषा (10) के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों बच्चे घर से थोड़ी दूर पर स्थित बंधी की ओर गए और वहां नहाने लगे।
नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घंटों बाद बच्चों को कहीं न देख घरवाले उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच बंधी के पास चरवाहों ने बच्चों का कपड़ा देख सूचना घरवालों को दी। थोड़ी ही दूर पर बंधी में शव उतराता दिखा। बाहर निकालने पर शव की पहचान राकेश और उषा के रूप में हुई।
बच्चों के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।