फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two children died due to drowning in sonbhadra in deep water while playing

Sonbhadra: ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की बंधी में डूबने से मौत, खेलते समय गहरे पानी में डूबे

Sat, 20 May 2023 03:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 03:44 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in sonbhadra in deep water while playing
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के धनौरा गांव के पिपराही टोला में शनिवार को बंधी में डूबने से ननिहाल आए किशोर समेत दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए। घंटों बाद उनका शव उतराने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बभनी के कोंगा गांव निवासी हृदयनाथ यादव का पुत्र राकेश (12) धनौरा गांव के पिपराही टोला स्थित अपनी ननिहाल आया था। शनिवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाले गुलाब यादव की पुत्री उषा (10) के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों बच्चे घर से थोड़ी दूर पर स्थित बंधी की ओर गए और वहां नहाने लगे।
विज्ञापन


नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घंटों बाद बच्चों को कहीं न देख घरवाले उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच बंधी के पास चरवाहों ने बच्चों का कपड़ा देख सूचना घरवालों को दी। थोड़ी ही दूर पर बंधी में शव उतराता दिखा। बाहर निकालने पर शव की पहचान राकेश और उषा के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed