फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two cars collide, driver dies, four injured

Sonebhadra News: दो कारों की आपस में टक्कर, चालक की मौत, चार घायल

Fri, 17 Nov 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two cars collide, driver dies, four injured
मधुपुर। सदर कोतवाली के बैजूबाबा मंदिर के पास स्थित ब्रेकर पर शुक्रवार की देर शाम दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार के चालक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिले के इसियां चैनपुर निवासी धीरज पटेल खेती के काम के लिए लेबर लेने के लिए चोपन क्षेत्र में आया था। यहां वह तीन मजदूरों को लेकर लौट रहा था। मधुपुर के रास्ते चंदौली होते हुए चैनपुर जा रहा था। शाम करीब पौने आठ बजे सुकृत स्थित बैजूबाबा मंदिर के पास आगे जा रही दिल्ली नंबर की कार ब्रेकर पर धीमी हो गई। पीछे चल रही बिहार नंबर की कार उससे टकराते हुए पलट गई। घटना में कार चालक धीरज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed