फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two bike riders died in accidents

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in accidents
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार वालों की होली की खुशी मातम में बदल गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में राजमार्ग पर शुक्रवार को चोपन से राबर्ट्सबंज की तरफ जा रही बाइक डिवाइडर से टकराते हुए गिर पड़ी। हादसे में बाइक चला रहे अश्वनी बाजपेई (45) पुत्र लक्ष्मीकांत बाजपेई निवासी चोपन प्रीतनगर की मौत हो गई। वहीं बीजपुर के नेमना स्कूल के समीप कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक सियाराम (38) पुत्र रामसजीवन पाल निवासी नाधिरा (डुभा) की मौत हो गई। सियाराम एनटीपीसी पॉवर प्लांट से ड्यूटी करके बाइक से अपने घर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर भैया एसपी सिंह ने बताया कि एनटीपीसी धनवंतरि चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed