{"_id":"64d3c10507d9ba03bc0e3ab4","slug":"two-arrested-with-liquor-worth-60-lakhs-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2097-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 60 लाख की शराब संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 60 लाख की शराब संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश की सिंगरौली पुलिस ने यूपी एसटीएफ के इनपुट पर 60 लाख कीमत की शराब बरामद करते हुए बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रयोग में लाए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
हाल के दिनों में सोनभद्र में शराब व गांजा तस्करों पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से खौफजदा तस्करों ने शराब की खेप बिहार पहुंचाने के लिए नया रास्ता अपना लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस कारोबार पर पहले से नजर रख रही यूपी एसटीएफ के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई मप्र के जियावन (देवसर) में हुई। तस्करों से जब्त 550 पेटी इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की कीमत 60 लाख आंकी गई। यह शराब अशोक लिलेंड ट्रक में लोड थी। तस्कर शराब लेकर झांसी से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश किए। आरोपियों ने बताया कि इसे सीधी-सिंगरौली होते हुए अनपरा के रास्ते बिहार पहुंचाने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने तस्करी में लिप्त ट्रक चालक करण फतेह सिंह दावी निवासी पुनालीवाडा थाना दोवडा डूंगरपुर, राजस्थान, खलासी करण सिंह निवासी मुगेड थाना सावला जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन त्रिपुरा का है और मालिक का नाम संजीत शिल है। शराब की पेटियां पंजाब राज्य की बताई जा रही है। जियावन के नगर निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि तस्कराें के गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।