फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested with fake four permits and two stamps

फर्जी चार परमिट और दो मोहर के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with fake four permits and two stamps
पिछले 24 घंटे के दौरान सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे पांच वांछितों को धर दबोचा। दो आरोपियों के पास गिट्टी-बालू परिवहन कराने से संबंधित चार फर्जी परमिट और दो मोहर भी मिला। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई लोगों को धर दबोचा। क्राइम इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने बताया कि अभियान के दौरान धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे चंदन यादव निवासी ग्राम चुप्पेपुर चंदौली और जितेंद्र दूबे निवासी दुबार कला मिर्जापुर को मुखबिर की सूचना पर बिल्ली मारकुंडी चोपन से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो-दो सेट फर्जी परमिट की कॉपी व दो अदद मोहर बरामद हुआ। वहीं चोरी समेत अन्य धाराओं के मुकदमे वांछित चल रहे बृजेश चौहान, सुभगलाल बसोर और राजू उर्फ संतोष बसोर को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने में एसएसआई ऐश खां, पुलिस चौकी लोढ़ी प्रभारी विनय सिंह, कांस्टेबल शिवचंद्र पटेल का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed