फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Arrested for Theft at Shiva Temple

Sonebhadra News: शिव मंदिर से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested for Theft at Shiva Temple
अनपरा। परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में अप्रैल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए सामान भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दानपात्र से नकद रुपये, चांदी का सर्प व अन्य सामान चुरा ले गए थे। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर बिछड़ी में रेलवे अंडरपास के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ में उनकी पहचान डिबुलगंज के धरिकार बस्ती निवासी सागर उर्फ टाफी और घमड़ी धरिकार के रूप में हुई।
अनपरा एसओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों के पास से मंदिर से चोरी किया गया सफेद धातु से बना 2 सर्पनुमा टुकड़ा, दानपात्र से चोरी 2100 रुपये नकद बरामद हुआ। दोनों को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed