फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two arrested for stealing 24 thousand liters of diesel, three absconding

24 हजार लीटर डीजल चुराने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 23 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing 24 thousand liters of diesel, three absconding
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने टैंकर से 24 हजार लीटर डीजल चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य साथी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से डीजल बिक्री का 14 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर कोतवाली में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 20 अप्रैल को जीटी रोड अलीनगर चंदौली निवासी वाहन स्वामी इमरान खान ने चोपन थाने में तहरीर देकर टैंकर से डीजल चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 16 अप्रैल को टैंकर चालक भगवान दास हिंदुआरी स्थित विनायक सर्विस स्टेशन से टैंकर में 29 हजार लीटर डीजल लेकर बीपीआर माइनिंग खड़िया-शक्तिनगर के लिए निकला था। टैंकर स्वामी को 17 अप्रैल को घटना की जानकारी मिली कि डीजल बीपीआर माइनिंग नहीं पहुंचा। इस पर वह टैंकर की तलाश में निकला। टैंकर आईओसी पेट्रोल पंप बारी-डाला पर खड़ा मिला। वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि चालक पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर कहीं चला गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि चालक ने अफसार अहमद उर्फ शेरु निवासी अलीनगर-चंदौली, अजय चौरसिया व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर टैंकर से 24000 लीटर डीजल बालाजी ट्रेडर्स सुरेश केशरी के यहां बेच दिया। शनिवार को चोपन पुलिस ने आरोपी चालक भगवान दास निवासी भोकती, कमालपुर अदलहाट-मिर्जापुर और प्रवीण कुमार निवासी लठिया सहिजनी, जमालपुर-मिर्जापुर को बग्घानाला पुल के पास से गिरफ्तार कर कर लिया। वहीं फरार तीन अन्य साथी अफसार अहमद निवासी अलीनगर चंदौली, अजय चौरसिया निवासी चोपन और सुरेश केशरी निवासी ओबरा की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चोपन एसओ केके सिंह, पुलिस चौकी डाला के प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, पुनीत सिंह, रविकांत आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता में एएसपी विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed