फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two and a half quintals of ganja recovered, two inter-state

Sonebhadra News: ढाई क्विंटल गांजा बरामद, दो अंतर राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Two and a half quintals of ganja recovered, two inter-state
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जुटी पुलिस टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। चोपन थाना, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात सलखन फासिल्स पार्क के पास से कंटेनर में छिपाकर रखा 2.48 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो अंतर राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि एसओजी व सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोपन पुलिस को साथ लेकर मंगलवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित सलखन फासिल्स पार्क के समीप घेराबंदी की। चोपन की ओर से आ रही राजस्थान नंबर के एक कंटेनर को रोका। उसकी तलाशी ली गई तो कंटेनर के अंदर से अलग से बने केबिन में दो क्विंटल 48 किलो गांजा छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बरेली के कुलरिया थाना अंतर्गत बैवाही निवासी जदुवीर सिंह और राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ थाना निवासी बुंटीराम के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे। वहां यह गांजा करनाल के राजीव कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार उर्फ संदीप उर्फ सुल्तान को देते हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए तस्कर जदुवीर सिंह, बुंटीराम के अलावा उनके साथी प्रदीप कुमार और वाहन स्वामी राजस्थान के अलवर निवासी देशराज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रदीप और देशराज की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश सिंह, एसआई योगेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्या, अमर सिंह, सतीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed