फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused arrested with 240 litres of stolen diesel

Sonebhadra News: चोरी के 240 लीटर डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए

Thu, 19 Mar 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 240 litres of stolen diesel
अनपरा। क्षेत्र के बिछड़ी स्थित कांटे पर खड़े हाईवा से डीजल चोरी के मामले में दो दिन के अंदर ही पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के 240 लीटर के साथ गिरफ्तार किया है। अनपरा निवासी रमेश चंद्र अग्रवाल ने बीते मंगलवार को मामले की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

बताया था कि सोमवार की देर रात हाईवा चालक बिछड़ी स्थित कांटे पर तीन वाहन खड़ी कर चले गए थे। सुबह लौटा तो हाईवा से 400 लीटर डीजल गायब था। अनपरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि दो युवक औड़ीमोड़ के दुराशनी मंदिर के समीप रेलवे पुलिया के पास चोरी का डीजल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर गोपाल बैगा निवासी बिछड़ी थाना अनपरा और विजय कोल निवासी दुल्लापाथर थाना अनपरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवकों की निशानदेही पर बबूल की झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक जरकिन में चोरी के 240 लीटर डीजल, एक लोहे की सरिया और लगभग 2 मीटर प्लास्टिक की पाइप बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिनों पूर्व पहले बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़े हाईवा की टंकियों को तोड़कर डीजल चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed