फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Twenty people become healthy, nine newly found corona infected

धीमी हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, नौ मिले पाजिटिव

Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Twenty people become healthy, nine newly found corona infected
सोनभद्र। पिछले चौबीस घंटे के दौरान नौ और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4953 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 20 मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए।
विज्ञापन

अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4753 हो गई है। शनिवार को नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्टिव मामले 127 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। शनिवार को टीमों ने पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए। 1769 लोगों के सैंपल लिए गए। शनिवार को 1757 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 9 पॉजिटिव और 1748 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 236699 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 235178 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4953 पॉजिटिव और 230225 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1521 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 73 की मौत हो चुकी है। इसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 49 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed