फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Twenty crusher plants found flaws in the investigation of

बीस क्रशर प्लांटों की जांच में मिलीं खामियां

Thu, 05 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 05 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Twenty crusher plants found flaws in the investigation of
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गुरुवार को डाला-बारी क्रशर क्षेत्र के 20 प्लांटों की जांच की। इनमें मानकों की अनदेखी मिली है। टीम इसकी रिपोर्ट लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपेगी।
विज्ञापन


जांच करने आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता सीबी वर्मा ने कहा कि टीम का यह दो दिवसीय दौरा है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत निर्धारित मानकाें की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण नियंत्रण के अंतर्गत सोनभद्र क्रशर क्षेत्र अति प्रदूषित क्षेत्र में शामिल है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्थाओं में क्रशर प्लांट के चारों ओर बाउंड्रीवाल हो, परिसर के अंदर पक्की सड़क हो, चाराें तरफ ग्रीन बेल्ट के तहत हरे पेड़-पौधे हों  और पानी का फव्वारा हो।


लेकिन अब तक 20 क्रशर प्लांटों की जांच की गई, इन सभी में मानकों की अनदेखी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी सौंपी जाएगी।

 जांच टीम में लखनऊ बोर्ड के अवर अभियंता कौशल कुमार और सहायक वैज्ञानिक प्रदीप कुमार शामिल रहे। बता दें कि सांसद छोटेलाल खरवार ने खनन क्षेत्र में प्रदूषण का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। इसके बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर यह जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed