फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tulsi-Shaligram's marriage took place amid the songs of Mangal.

Sonebhadra News: मंगलगीतों के बीच हुआ तुलसी-शालिग्राम का विवाह

Tue, 12 Nov 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tulsi-Shaligram's marriage took place amid the songs of Mangal.
हरि प्रबोधिनी एकादशी का पर्व मंगलवार को जिले में आस्था के साथ मनाया गया। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की। घरों के आंगन में तुलसी के पौधे के समीप गन्ने का मंडप सजाया। मंगलगीत गाए।
विज्ञापन

उसे फूल माला, चुनरी, विद्युत झालरों से सजाया। भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम से तुलसी का विधि विधान से विवाह रचाया। इसके साथ ही चार महीने से बंद मांगलिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु योग माया से जागते हैं। मान्यता है कि हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर की एकादशी व्रत का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह हुआ था। इसी उपलक्ष्य में घरों में व्रत पूजन किया जाता है। इसकी तैयारी पहले से ही शुरू हो गई थी। बाजार में जगह-जगह गन्ने उतार दिए गए।
नए गुड़ की भी आमद हो गई। सिंघाड़ा, नारियल, शकरकंद, केला, सेब, आंवला सहित अन्य फलों की खूब खरीदारी हुई। श्रृंगार के सामान भी खरीदे गए। रॉबर्ट्सगंज के बांके बिहारी मंदिर व अंबेडकरनगर के कड़े शीतला मंदिर में धूमधाम से शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया गया।

बांके बिहार मंदिर में इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष वंदना वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed