फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck owners demonstrated, demanding a ban on illegal mining

Sonebhadra News: ट्रक मालिकों ने किया प्रदर्शन, अवैध खनन पर रोक की मांग

Wed, 24 May 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Truck owners demonstrated, demanding a ban on illegal mining
सोनभद्र। ट्रक मालिक एसोसिएशन वाराणसी और सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर नारे लगाया। प्रशासन पर ट्रक मालिकों के उत्पीड़न का आरोप मढ़ा। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान खनन अधिकारी से भेंट न होने पर खनन बैरियर के पास धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे वाराणसी इकाई के अध्यक्ष राजेश रुपानी और सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कमल सिंह ने कहा कि जिले में खनन अधिकारी के अनुसार किसी भी पट्टा धारक के पास मई और जून माह तक कोई रॉयल्टी नहीं है। इसके सापेक्ष क्रशर प्लांट पर लगभग दो लाख घन मीटर गिट्टी स्टाक है। यह अवैध खनन का परिणाम है। कहा कि एक तरफ जून तक का रॉयल्टी पट्टा धारक उपयोग कर चुका है। उसके बाद भी खनन कार्य बदस्तूर जारी है। कहा कि खनन विभाग ने करीब दस हजार ट्रक का चालान एक साल में किया है, जबकि 50 हजार ट्रक अवैध परिवहन करते हुए निकल गए। इसे सरकार की ओर से लगाए गए कैमरे में देखा जा सकता है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। प्रदर्शन में अंकुर कश्यप, सुशील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू सिंह, संतोष सिंह, संदीप पटेल, मनीष पांडेय, दिनेश, विवेक मिश्रा, मनीष सिंह, प्रकाश, राजेश यादव, जसवंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed