फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck hits bus returning from Mahakumbh, three injured

Sonebhadra News: ट्रक ने महाकुंभ से लौट रही बस में मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bus returning from Mahakumbh, three injured
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह महाकुंभ से लौट रही छत्तीसगढ़ की एक बस को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने तत्परता से खुलवाया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 42 यात्रियों का दल प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गया हुआ था। स्नान के बाद लौटते समय बुधवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी बस मुर्धवा से बभनी मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर ही आगे बढ़ी थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बस चालक ओडिशा के सम्भलपुर निवासी उमेश सागर ने बताया कि उन्होंने ट्रक को तेज गति से आते देखा और बस को किनारे खड़ा कर दिया। बावजूद अनियंत्रित ट्रक ने एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बस चालक उमेश सागर, कटनी निवासी नामदेव (67) और छिंदवाड़ा निवासी नीरज कुमार (42) को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के एसआई नसरुद्दीन ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल भिजवाया।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में बस पर सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें अन्य माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed