फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   truck drivers attacked on police

पुलिस पर ट्रक चालकों का हमला

Tue, 04 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Tue, 04 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
truck drivers attacked on police
चोपन थाना क्षेत्र के अगोरी में चालक की मौत के विरोध में लगा जाम।
जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव में बालू साइट पर मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में एक ट्रक चालक सियाराम (35) की  मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी सुबह बुधवार को लगने पर नाराज ट्रक चालकों ने जुगैल पुलिस और बालू ठेकेदारों को मौत का जिम्मेदार मानते हुए चोपन-नेवारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जबकि पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने पर ओबरा सीओ और जुगैल पुलिस पर ट्रक चालकों ने पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम ने चालक के आश्रितों को दो लाख रुपये दिलवाकर और एएसपी ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।  साढ़े छह घंटे बाद आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


चालक की पत्नी के बेहोश होने के कारण गांव के प्रधान ने बालू सिंडिकेट, ठेकेदारों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं प्रशासन ने बालू साइट को बंद करा दिया है।मंगलवार की रात करीब दो बजे चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी सियाराम (35) बालू लादने गया था। रात में मालिक अनिल  ने कई बार चालक के मोबाइल पर फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अनिल ने महलपुर के ही किसी व्यक्ति को फोन करके चालक के पास भेजा। वहां जाने पर चालक सियाराम का शव केबिन में पड़ा मिला। चालक के मौत की खबर मिलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई और चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


चालकों का कहना था कि ठेकेदारों की शह पर पुलिस कर्मियों ने रात में लंबी लाइन लगे चालकों को लाठी डंडे से पीटा था। उधर सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, देवेंद्र शास्त्री और पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे भी मौके पर पहुंच गए। उसी समय पुलिस को सूचना दे दी गई मगर सीओ ओबरा प्रवीण यादव 11.45 बजे मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने का प्रयास करने लगे तो लोग भड़क उठे। कुछ चालक पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। पत्थर के दो टुकड़े सीओ के सिर में लगे, लेकिन वह हेलमेट पहने थे इसलिए चोटें नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोश देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे ओबरा, हाथीनाला, पिपरी, बभनी समेत कई थानों एवं पीएसी के साथ एडीएम रामचंद्र और एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एडीएम ने दो लाख रुपये, घरवालों को योजनाओं का भी लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया जबकि एएसपी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। शाम 4.30 बजे जाम हटा। वहीं, एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि तहरीर पर ठेकेदार धर्मेंद्र सहित चार पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed