फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck driver applied brakes, bike rider died after colliding

Sonebhadra News: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 23 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Truck driver applied brakes, bike rider died after colliding
अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ के पास रविवार की देर रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुकान बंद कर घर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अनपरा की डब्लूआई कॉलोनी निवासी प्रमोद गुप्ता (25) पुत्र देवीशरण गुप्ता परियोजना के दो नंबर गेट पर स्थित अपने चाचा विनोद गुप्ता का जनसेवा केंद्र चलाते थे। रोज की तरह रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। काशी मोड़ स्थित पेट्रोल टंकी के पास आगे जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। प्रमोद असंतुलित होकर बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में प्रमोद को गंभीर रूप से चोट आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चाचा विनोद गुप्ता ने बताया कि आठ माह पूर्व ही प्रमोद की शादी हुई थी। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद के पिता कटक में काम करते हैं। बेटे के मौत की खबर सुनकर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed