फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   truck crushed Congress MLA car Maha Kumbh eight people wife and daughter injured two critical

UP : कांग्रेस विधायक की कार को ट्रक ने कुचला, महाकुंभ जा रहा था परिवार, पत्नी-बेटी समेत आठ लोग घायल; दो गंभीर

Sun, 12 Jan 2025 12:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 12:54 PM IST
सार

Sonbhadra News : छतीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साहू और उनके परिवार के साथ हादसे की सूचना मिलते ही म्योरपुर थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से परिवार के सदस्यों को सीएचसी भेजा गया। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
truck crushed Congress MLA car Maha Kumbh eight people wife and daughter injured two critical
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार सुबह नधिरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में छतीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साहू और उनके परिवार के साथ अन्य लोग घायल हो गए। वाहनाें की आवाज सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन




विधायक अपने परिवार के साथ बलरामपुर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ छतीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। सीएचसी में इलाज कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची चीख-पुकार, आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

truck crushed Congress MLA car Maha Kumbh eight people wife and daughter injured two critical
सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

घायलों में विधायक इंद्र साहू (58), पत्नी प्रतिमा साहू (53), बेटी श्रुति साहू (27), स्वाति साहू (25) के अलावा मनोरमा साहू (32) पुत्री राजेंद्र साहू, सरस्वती साहू (53) पत्नी राजेंद्र, गनर तोकेश्वर यादव (28) पुत्र मख्खन लाल, चालक द्वारिका साहू (40) शामिल हैं।



इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, विधायक के ड्राइवर द्वारिका ने बताया कि ट्रक चालक ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी।

यह दुर्घटना रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर बल्होदा बाजार, भाठापारा (छत्तीसगढ़) से प्रयागराज के महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed