फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck collided with a magic filled with workers, 13 injured

श्रमिकों से भरी मैजिक में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 घायल

Tue, 15 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with a magic filled with workers, 13 injured
Truck collided with a magic filled with workers, 13 injured - फोटो : SONBHADRA
चोपन। डाला क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के समीप सोमवार की रात श्रमिकों से भरी मैजिक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में धान काटने जा रहे 12 मजदूर और एक ठेकेदार घायल हो गया पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पांच की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 मजदूर मैजिक से धान काटने कोलना अहरौरा मिर्जापुर जा रहे थे। रात करीब दस बजे डाला वैष्णो मंदिर के समीप राजमार्ग पर एक ट्रक ने साइड से वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक पलट गई। जिससे 16 वर्षीय सोनू कुमार, 20 वर्षीय रिंकी कुमारी, 18 वर्षीय सुख्ख, 25 वर्षीय सोनामति पत्नी शोभित लाल, 45 वर्षीय सुकवरिया पत्नी दिग्गज, 40 वर्षीय रामबरन, 18 वर्षीय विजय, 17 वर्षीय बीरमत, 18 वर्षीय जयप्रकाश सभी निवासी गांव झिल्लो सेवकामोड़ थाना बीजपुर व 15 वर्षीय वीरमत पुत्र सूरज लाल, 15 वर्षीय रासमनी पुत्री रामनाथ, 25 वर्षीय दिलदार निवासीगण खमरिया थाना बीजपुर व ठेकेदार 48 वर्षीय सत्ती यादव निवासी लिझडी अदलहाट घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल बीरमत, सोनामति, रासमनि, सुकवरिया, विजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि घायलों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed