फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck caught transporting ballast without permit, driver arrested

Sonebhadra News: बिना परमिट गिट्टी का परिवहन कर रहा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Truck caught transporting ballast without permit, driver arrested
सदर कोतवाली पुलिस ने बिना परमिट गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ट्रक मालिक, चालक और क्रशर प्लांट के संचालक समेत तीन पर सार्वजनिक संपत्ति की क्षति, राजस्व चोरी, आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

लोढ़ी स्थित खनिज बैरियर के पास खान विभाग की टीम जांच कर रही थी। इस दौरान डाला की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक को लेकर चालक तेजी से भागने लगा। पीछा कर ट्रक को रोका गया तो जांच में कोई परमिट नहीं मिला। ट्रक पर करीब 30.93 घनमीटर अवैध गिट्टी लदा था। चालक सदर कोतवाली के लोहरा निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

काेतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि खान पर्यवेक्षक अब्दुल गनी अंसारी की तहरीर पर ट्रक चालक के अलावा अज्ञात ट्रक मालिक और क्रशर प्लांट स्वामी के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विमलेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed