{"_id":"64723412503b3dd82b0cb401","slug":"troubled-in-summer-most-did-not-get-solution-sonbhadra-news-c-20-1-226046-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गर्मी में हुए परेशान, अधिकांश को नहीं मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गर्मी में हुए परेशान, अधिकांश को नहीं मिला समाधान
विज्ञापन
सोनभद्र। जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जिले के प्रत्येक थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें भूमि विवाद, मारपीट के मामलों में कार्रवाई न होने सहित अन्य मामले सामने आए। हालांकि बड़ी संख्या में फरियादियों को शिकायतों का समाधान न होने पर मायूस लौटना पड़ा।
सदर कोतवाली में एएसपी कालू सिंह ने लोगोंं की समस्याओं को सुना। यहां भूमि विवाद सहित कुल 17 शिकायतें पहुंची। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह को राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर निस्तारण का निर्देश दिया। पन्नूगंज थाने में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतों को सुना। कहा कि फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। घोरावल एसडीएम की मौजूदगी में शाहगंज थाने में लोगों की शिकायतों को सुना गया। वहीं घोरावल कोतवाली में सीओ अमित कुमार और थाना प्रभारी ने शिकायतों को सुना। दुद्धी कोतवाली में सीओ दद्दन प्रसाद गोंड की अध्यक्षता में शिकायतों को सुना गया। यहां कुल तीन मामले पहुंचे। इसे सीओ ने टीमों को भेजकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसआई दिग्विजय सिंह, लेखपाल तेज प्रताप सिंह, अंजना सिंह, लालबाबू सरोज सहित अन्य पहुंचे।
सीओ साहब कोतवाली में नहीं हो रही सुनवाई
समाधान दिवस में दुद्धी क्षेत्र के डूमडीहा गांव निवासी शिव प्रसाद पुत्र रामदेव ने सीओ से न्याय की गुहार लगाया। कहा कई साल पहले उसने जमीन ख़रीदकर घर बनाया हूं। लेकिन जिससे जमीन लिया हूं लगातार परेसान कर रहा है। कई बार थाने का चक्कर लगाकर थक गया हूँ। कोतवाली में कोई सुनने वाला नहीं है।