{"_id":"b7c3aed52a82d0f46f001752d2df5530","slug":"trip-was-the-first-and-the-fifth-unit-of-anpara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की पहली और पांचवीं इकाई हुई ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की पहली और पांचवीं इकाई हुई ट्रिप
अमर उजाला संवाददाता सोनभद्र
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सेक्टर की सूबे की सबसे बड़ी 1630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की शनिवार की सुबह 210 मेगावाट वाली पहली और पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन गिरकर सात सौ मेगावाट के करीब पहुंच गया। 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई भी ओवरहालिंग में चल रही है। दो से तीन दिन में तीनों इकाइयों के उत्पादन पर आने की उम्मीद है।
पांचवीं इकाई को ब्वायलर निरीक्षण के लिए शनिवार रात बंद किया जाना था लेकिन इससे पहले सुबह पांच बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण इकाई ट्रिप कर गई। पहली इकाई का भी ब्वायलर ट्यूब लीकेज कर गया। इससे यह इकाई भी बंद हो गई।
सीजीएम अनपरा इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि पहली इकाई रात में लाइटअप कर उत्पादन पर ले ली जाएगा। जबकि 15 फरवरी को पांचवीं और दूसरी इकाई का ब्वायलर निरीक्षण पूरा होने के बाद उन्हें उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
राज्य सेक्टर के ऊर्जा उत्पादन में नौ सौ मेगावाट की कमी आने के बाद भी पनकी परियोजना में विद्युत उत्पादन शून्य बना रहा। 85 मेगावाट की थर्मल बैकिंग भी बनाए रखी गई। देर शाम तक अनपरा में 682, ओबरा में 472, पारीक्षा में 867 और हरदुआगंज में 594 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था।