{"_id":"585d63174f1c1bf248e3b945","slug":"trip-fifth-unit-of-anpara-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा परियोजना की पांचवीं इकाई ट्रिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा परियोजना की पांचवीं इकाई ट्रिप
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई शुक्रवार की सुबह पौने सात बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई। इकाई को लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें दो से तीन दिन लग सकता है। उधर, 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई का अनुरक्षण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को इसके लाइटअप की कवायद शुरू कर दी गई।
अगस्त से सितंबर तक कोयला संकट और नवंबर अंत से दिसंबर के पहले पखवारे तक पारेषण लाइनों पर कोहरे की मार के चलते परियोजना के उत्पादन में गिरावट आई थी। इधर, पांच-छह दिन से उत्पादन बेहतर बना था, लेकिन शुक्रवार की सुबह ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते पांचवीं इकाई ट्रिप कर गई। जीएम एके सिंह ने बताया कि ट्रिप इकाई को उत्पादन पर लेने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। तीसरी इकाई के बारे में बताया कि देर रात तक इसके लाइटअप हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद इससे बिजली उत्पादन की कवायद शुरू होगी। समाचार दिए जाने तक 2630 मेेगावाट वाली इस परियोजना में 1800 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी। बता दें कि सबसे सस्ती बिजली होने के कारण अनपरा परियोजना से लगातार बेहतर उत्पादन राज्य उत्पादन निगम प्रबंधन की प्राथमिकता में है। यही कारण है कि जब यहां कोई इकाई ट्रिप होती है तो उससे शक्ति भवन में बेचैनी बढ़ जाती है।