फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolor wreathed with pride in the district

जिले में शान से लहराया तिरंगा

Sun, 27 Jan 2019 11:22 PM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tricolor wreathed with pride in the district
सेनानियों के पत्नी को सम्मानित करते डीएम अमित कुमार सिंह।
सोनभद्र। जिले में गणतंत्र दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। अमर शहीदों को श्रद्घा सुमन अर्पित किया गया और लोकतंत्र को मजबूत रखने का संकल्प लिया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पत्नियों को सम्मानित किया। सीडीओ के अगुवाई में अधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।  
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद डीएम ने कहा कि आजादी के बाद देश में काफी तरक्की हुई है। फिर भी अभी काफी कार्य करने हैं जिससे गरीबों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान पूरी तरह से हो सके। सरकारी सेवा में जो व्यक्ति जहां भी है पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को जन सेवा की भावना से निभाते हुए अमर शहीदों व राष्ट्र के प्रति वफादारी निभाये और साथ ही लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगामी चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। तभी गणतंत्र दिवस समारोह की सार्थकता सिद्ध होगी, जब स्वस्थ्य लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत बेहतर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने पर ही देश के प्रथम गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकेगी। कहा कि देश को आजादी काफी कुर्बानियों के बाद मिली है। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पत्नियों को अंगवस्त्रम, मिष्ठान, पुष्प व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने विकास भवन में स्थापित वर्चुवल फिल्ड सपोर्ट सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। फिर इसमें स्थापित कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्चुवल फिल्ड सपोर्ट सेंटर के कर्मियों को नियुक्त-पत्र दिया। डीएम ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बेहतर खेल प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया। उन्होंनें राज्य स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक विजेताओं में जिमनास्टिक के विश्वजीत, आकाश, विनय रंजन, रितेश, राजदीप व राजू को तथा जिमनास्टिक एकल में विश्वजीत, दौड़ में सुरस्वती, आनंद कुमार, बैटमिंटन में मो. शाहिद, सोनी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर भानु प्रताप सिंह, चंद्रकांत शर्मा, इसरार अहमद खां, फूलचंद्र, अमर पाल गिरि, सुरेश पाठक, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उधर जिला अस्पताल में सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, सीएमओ एसपी सिंह व सीएमएस पीबी गौतम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी ने मरीजों में फल वितरित किया। उधर पुलिस लाइन चुर्क मे परेड की सलामी एसपी किरीट राठोड ने ली। मुख्य अतिथि सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार ने झंडा रोहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के तीन उप निरीक्षकों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया। यहां विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएम अमित कुमार सिंह एएसपी समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर आधारित भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज अपर्णा सिंह व उनकी पूरी टीम ने जल संरक्षण प्रदर्शनी लगाया। शुभारंभ सांसद ने किया। सदर तहसील में एसडीएम शादाब असलम, घोरावल में मनिकंडन ए. और दुद्धी तहसील में एसडीएम रामचंद्र यादव ने झंडोत्तोलन किया। गांधी आश्रम राबर्ट्सगंज में लेखालिपिक सुरेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय ने झंडा फराया। अन्य सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed