फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolor hoisted with pride in projects

परियोजनाओं में आन-बान-शान के साथ फहरा तिरंगा

Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride in projects
ओबरा के गांधी मैदान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण ओबरा तापीय परियोजना के ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के औद्योगिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आकर्षक, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली गई। तिरंगे के आन-बान-शान के रक्षा की शपथ लेने के साथ देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

-ऊर्जा के क्षेत्र में ओबरा सी का योगदान होगा अहम: इं. सक्सेना
ओबरा: ओबरा के गांधी मैदान में ओबरा ताप विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर आरपी सक्सेना ने प्रात: साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण किया। कहा कि देश की उन्नति में ऊर्जा की आपूर्ति का विशेष योगदान होता है। ओबरा परियोजना की इकाइयां पुरानी हो चुकी है फिर भी इन इकाइयों से अधिक से अधिक विद्युत उत्पादन करने हेतु हमारे अधिकारी व कमज्चारी प्रयासरत हैं। बताया कि 12वीं यूनिट को बृहद अनुरक्षण के पश्चात 22 जनवरी को सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। आने वाले समय में ओबरा सी की 660 मेगावाट की दोनों इकाइयां उत्पादनरत हो जाएंगी। दुसान के सीनियर मैनेजर अनिल कुलकर्णी ने देशभक्ति गीत गायाद्घ ओबरा इंटर कॉलेज, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डालिम सनबीम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर एजुकेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसके चौधरी ने भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित किया। सीआईएसएफ के कमांडेंट शिवदत्त कुमार, इं. एचएन पांडेय, इं. सुरेश, इं. दूधनाथ, इं प्राज कुमार, इं. वीके गौतम, इं. निखिल चतुर्वेदी, इं. ज्ञान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्रा, इं. राजेश कुमार गुप्ता, इं. छोटेलाल, इं. वीके धीमान, इं. गौरव कैन, इं. अदालत वर्मा, अमन अग्रवाल, ओबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एसके मिश्रा, विजय कुमार, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन इंटर कॉलेज के अध्यापक अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

हिण्डाल्को में उल्लासपूर्वक मना गणतंत्र दिवस
रेणुकूट: हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रिडक्शन प्लांट के प्रमुख डॉ. जगपाल सिंह ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के बैंड की धुनों पर एनसीसी कैडेट्स और सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली। एबीआईसीए हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट.2 व यूनिट.3 के बच्चों द्वारा देश.प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कायज्क्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखकर उपस्थित रेणुकूट की जनता देशप्रेम भी भावना से सराबोर हो उठी। अंत में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन कॉमशिज्यल विभाग एवं रिडक्शन प्लांट की टीम के मध्य किया गया जिसमें रिडक्शन प्लांट की टीम विजेता रही। विभिन्न विभागों, कर्मचारियों तथा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि डॉ. जगपाल सिंह, डॉ. भास्कर दत्ता, सौरभ श्रीनेत्र, राजीव झुनझुनवाला, अजीत तिवारी ने पुरस्कारों से सम्मानित किया। संचालन राजेश सिंह इंदोलिया, आरपी सिंह ने किया। संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में मुख्य अतिथि संस्थान प्रमुख एसएन शास्त्री द्वारा सुरक्षा विभाग के जवानों एवं भवन केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर, संस्थान के कालोनी परिसर स्थित जूनियर हाई स्कूल, मित्र मंडल प्राईमरी स्कूल, प्ले स्कूल - महिला मंडल के बच्चों द्वारा आयोजित परेड मार्च के निरीक्षणोपरांत ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय एजेंसी ग्रो केयर इंडिया नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में संस्थान को स्वर्ण पदक हासिल हुआ है, जो गर्व का विषय है। %मेगा स्पोटज् कार्यक्रम के तहद संस्थान में कार्यरत कमज्चारियों, उनके परिवारीजनों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जल्द उत्पादन पर आएगी सातवीं इकाई: एचपी सिंह
अनपरा: अनपरा तापीय परियोजना सीआईएसएफ प्रांगण में मुख्य महाप्रबंधक एचपी सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कहा कि अनपरा परियोजना उत्पादन निगम का सिरमौर है। परियोजना इन दिनो कठिन दौर में गुजर रही है। सातवीं इकाई की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे विद्युत उत्पादन व निगम को काफी क्षति हो रही है। जल्द ही इस इकाई को उत्पादनरत कर लिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चो ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
देश-प्रेत से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने मोह लिया मन
अनपरा: लैंको अनपरा द्वारा 71वां गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के मुखिया संदीप गोस्वामी ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा अधिकारी सूबेदार हरिहर गिरि के साथ परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने शहीदों को नमन करते हुए सभी सहकमिज्यों को व्यक्तिगत हितों को त्यागकर देशए समाज व संस्थान के विकास हेतु अपना योगदान देने का आह्नान किया। लैंको के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अरुण कपूर, कुलदीप शर्मा, एसडी सिंह, एनएन तिवारी, राकेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, उमाशंकर अल्लूरी, सुकेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
देश का 16 प्रतिशत कोयला उत्पादन कर रहा एनसीएल: सिन्हा
सिंगरौली: एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा ने सिंगरौली स्टेडियम में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कहा कि एनसीएल आज देश का लगभग 16 प्रतिशत कोयला उत्पादन कर रही है। जिससे देश की लगभग 10 प्रतिशत बिजली बन रही है। एनसीएल अपनी मशीनी बेड़े में 200 से अधिक नई भारी मशीनों को शामिल करेगी। कंपनी शीघ्र ही 1000 से अधिक पदों के लिए भर्ती आयोजित करेगी। आगामी वर्षों में पांच हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
एनटीसीसी विंध्याचल का पीएलएफ 85 प्रतिशत से अधिक
-सिंगरौली: इसी तरह एनटीपीसीविंध्याचल के अंबेडकर स्टेडियममें दिनांक 26.01.2020को71वांगणतन्त्र दिवस समारोह धूम-धामके साथ मनाया गया। समारोहका शुभारंभ देबाशीष सेन,कार्यकारीनिदेशक (विंध्याचल)नेतिरंगे झंडे को फहरा कर किया।परियोजनामें किए जा रहे उल्लेखनीयकार्यों की जानकारीदेते हुए बताया कि अभी तकविंध्याचल परियोजना ने 29230.28मिलियनयूनिट विद्युत का उत्पादनकिया है और अभी तक का क्करुस्न85.57त्न है।45अधिकारीएवं कर्मचारियों को उनकीउत्कृष्ट सेवा और समर्पण केलिए मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानितकिया एनटीपीसी विंध्याचल परियोजनाने वर्ष 2019-20में200रुरूञ्ज कोयलाप्राप्ति का कुशल प्रबंधनकिया है। मुख्यमहाप्रबंधक(विंध्याचल)सुनीलकुमार, सुहासिनी संघ की अध्यक्ष करोबीसेन,उपाध्यक्ष ऊषा कुमार आदि मौजूद रहे।

परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
रेणुसागर: रेणुसागर स्थित हिण्डाल्को रेणुपावर डिविजन की तरफ से आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज प्रागंण में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात सुरक्षा विभाग प्रमुख कर्नल जसपींदर सिंह ने परेड का निरीक्षण कराया। विद्यालय के बच्चों और सुरक्षा कर्मियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed