फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolor distributed by taking out rally, message given to hoist it at homes

रैली निकालकर बांटा तिरंगा, घरों पर फहराने का दिया संदेश

Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tricolor distributed by taking out rally, message given to hoist it at homes
बीजपुर में तिरंगा प्रभात फेरी में शामिल सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : SONBHADRA
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार जिले में रैली निकाली गई। विभिन्न संगठनों ने रैली के माध्यम से लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा ध्वज बांटे भी गए। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों तिरंगा वितरित किया। प्रशांत कुमार मिश्रा, आनंद गुप्ता, चांद प्रकाश जैन, रिंकू सिंह, राम मुरत पासवान, मनोज, ऋतिक जैन, हिमांशु सिंह, सोनू केशरी, प्रमिला, पुष्पा, रिंकू, रूपा कुसुम, रंजना आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से विधायक रामदुलारे गोंड की अगुवाई और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केशरी उर्फ बुल्लू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। मनीष मद्धेशिया, राजन चौधरी, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, शेषमणि चौबे, ओम प्रकाश यादव, लव कुश चंद्रवंशी, सुरेंद्र गुप्ता, रवि रंजन पटेल, रामचंद्र जयसवाल, मंटू सोनी, अमित केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीजपुर: सीआईएसएफ इकाई रिहंद ने बीजपुर बाजार और महुआबाडी बस्ती होते हुए सिरसोती कंपोजिट विद्यालय तक तिरंगा रैली निकाली। बच्चों में तिरंगा झंडा वितरित किया। रैली में उप कमांडेंट प्रदीप कुमार, निरीक्षक एमपी यादव, एसके सिंह, मुकेश चौधरी, अवधेश कुमार आदि शामिल रहे। चोपन: स्थानीय रामलीला मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव त्रिपाठी, संजय जैन, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनी रावत, सत्यप्रकाश तिवारी, विशाल पांडेय, मंजू गिरी, विकास चौबे, मनीष प्रताप सिंह, परशुराम केशरी, प्रदीप गिरी, मनीष तिवारी, दयाशंकर निषाद आदि शामिल रहे। केकराही से युवा मोर्चा के करमा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह के अगुवाई मे निकाला गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रैली को केकराही से रवाना किया। मनीष मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, ओमकार तिवारी, वरुण तिवारी, सुधीर सिंह, रवींद्र बहादुर सिंह, निशांत दुबे, आदि रहे। दुद्धी: भाजपा मंडल ने टाउन क्लब मैदान से बाइक रैली निकाली। इसमें डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि, बिपिन बिहारी, सुमित सोनी, प्रेम नारायण सिंह, मनोज सिंह, गोरख नाथ अग्रहरि, मनोज तिवारी, सुनील जायसवाल बिल्लू, राजीव कुमार, विनोद जायसवाल आदि रहे।

घोरावल विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक।

घोरावल विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed