फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribute paid to martyred soldiers on Police Memorial Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyred soldiers on Police Memorial Day
चुर्क पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदो को पुष्प अर्पित करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए उन्हें याद किया गया। पुलिस लाइन चुर्क में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस के जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के जवानों द्वारा शहीद जवानों को शोक सलामी दी गई। जवानों के त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को कभी भी भूला नहीं जा सकता। एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह, पेशकार सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर: एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में शहीद जवानों को याद किया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ इकाई के अधिकारी व सहायक कमांडेंट अनुराग ने अमर जवान स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इकाई अधिकारी आर्या, आरक्षित निरीक्षक अनिल कुमार, महिला निरीक्षक पूजा नौडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि
ओबरा। पैरामिलिट्री व पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन बुधवार को सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ इकाई ओबरा के कमांडेंट हृदय शंकर शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने शहीद पुलिसकर्मियों/पैरामिलिट्री बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीआईएसएफ कमांडेंट ने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 में लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) के हाट स्प्रिंग इलाके में चीनी हमले का मुकाबला करते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर उप कमांडेंट राजेंद्र ओ, सहायक कमांडेंट आरपी सिंह समेत तमाम सीआईएसएफ जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

21 से 31 अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम
अनपरा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अनपरा इकाई में बल के सदस्यों ने पुलिस सेवा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कमांडेंट धीरज कुमार सिंह ने बताया कि इकाई द्वारा 21 से 31 अक्तूबर तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसमें निबंध, प्रश्नोत्तरी, रन फॉर यूनिटी एवं डिबेट आदि शामिल रहेंगे। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट चंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed