फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   tribute paid to martyr of cement corp wokers

गोलीकांड की बरसी पर सीमेंट निगम के शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
tribute paid to martyr of cement corp wokers
डाला शहीद स्थल पर श्रद्घाजंलि सभा में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
डाला। सीमेंट निगम कारपोरेशन के कर्मचारियों पर हुए गोलीकांड में शहीदों की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। यहां लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर दो मिनट के लिए सांकेतिक चक्काजाम कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तरह-तरह के नारे लगाए गए। 29 वर्ष पूर्व दो जून को गोलीकांड में एक छात्र समेत नौ कर्मचारी शहीद हुए थे।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में अपने अधिकार के लिए संघर्षरत वीरगति को प्राप्त हुए कमर्चारियों के इतिहास में डाला सीमेंट कर्मचारियों के शहीदों का नाम बड़ी श्रद्धा व गौरव से लिया जाता है। उन्हीं के याद में प्रत्येक वर्ष दो जून को शहीदों की पुण्यतिथि नगरवासियों द्वारा मनाई जाती है। इस गोलीकांड में सीमेंट कर्मचारी रामप्यारे कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र द्विवेदी, बाल गोविंद ,रामधारी, रामनरेश राम, नंद कुमार गुप्ता, दीनानाथ व छात्र राकेश उर्फ जय प्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गये और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुण्यतिथि पर शहीद परिवार की महिलाओं ने शहीदों के स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया। यहां रामजी दूबे, उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड के सदस्य श्रवण कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, हरेंद्र पांडेय, अंजनी पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद पटेल दयालू, महेश सोनी, ओमू पंडित, देवनाथ चंद्रवंशी, इंदू शर्मा, दीपक दूबे, मुकेश जैन, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी के प्रेसिडेंट राहुल सहगल व मानव संसाधन उपाध्यक्ष रमेश ओझा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र नीरव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed