फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal girls will become skilled in computer operation and sewing

Sonebhadra News: कंप्यूटर चलाने और सिलाई में दक्ष बनेंगी आदिवासी बेटियां

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tribal girls will become skilled in computer operation and sewing
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संचालित सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की डायरेक्टर आईएएस निधि केसरवानी ने प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में 150 किशोरियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उन्हें कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण में 60-60 और ब्यूटीशियन कोर्स में 30 सीटें हैं। आईएएस निधि केसरवानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। अगर आप अभी से लक्ष्य लेकर चलेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है। खुद स्वावलंबी बनें और परिवार को भी आगे बढ़ाएं। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि कंप्यूटर, सिलाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण पूरे वर्ष चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का एक सत्र तीन महीने का रहेगा। इस प्रकार पूरे वर्ष में चार बैच संचालित हाेंगे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष जेसी विमल, हरिशजी, सुरेश शर्मा, रामप्रकाश पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, सीताराम, शिवप्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed