फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trial of electronic interlocking system successful, trains will run at the speed of hundred

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का ट्रायल सफल, सौ की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Trial of electronic interlocking system successful, trains will run at the speed of hundred
सोनभद्र रेलवे स्टेशन ट्रेक पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिंगल लगाते कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
चोपन-चुनार रेल खंड के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बुधवार को इलेक्ट्रानिक सिग्नल प्रणाली का ट्रायल किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रायल सफल रहा। अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन से होते हुए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजर सकेंगी।
विज्ञापन

उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता राहुल कुमार सिंह के मौजूदगी में बुधवार को शाम के करीब चार बजे 60 की स्पीड में टॉवर वैगन चलाकर अत्याधुनिक (कंप्यूटराइज्ड) सिग्नल प्रणाली का ट्रायल किया गया। इसके बाद मालगाड़ी गुजारी गई। उन्होंने बताया कि सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर मेकैनिकल सिग्नल प्रणाली को बदलकर अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की शुरूआत हुई। मेकैनिकल सिग्नल प्रणाली के हटते ही 50 किमी गति सीमा का प्रतिबंध हट गया है। स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि इसके कई लाभ मिलेंगे। वहीं ट्रायल सफल होने पर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य एसके गौतम ने खुशी जताई है। बताया कि रेल खंड के विद्युतीकरण व सोनभद्र में 132/25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्सन सब स्टेशन की स्थापना के बाद खैराही और सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व चोपन चुनार रेल सैक्शन ऑप्टिकल फाइबर केबिल संचार व्यवस्था से जोड़ा जाना ये सभी कार्य रेल प्रबंधन की बड़ी उपलब्धि है। ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जाने से सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों को वाई फाई सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। ट्रायल के मौके पर वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता वीके राजपुत, यातायात निरीक्षक अनिल कुमार, जेपी महेश्वरी, जेई प्रमोद कुमार के साथ कंपनी के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्रासिंग पर इलेक्ट्रिक फाटक शुरू
राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर लगा इलेक्ट्रिक फाटक भी शुरू हो गया। सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि इलेक्ट्रिक फाटक के शुरू होने से क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

सोनभद्र रेलवे स्टेशन में लगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिंगल।

सोनभद्र रेलवे स्टेशन में लगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिंगल।- फोटो : SONBHADRA

सोनभद्र रेलवे स्टेशन में लगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिंगल।

सोनभद्र रेलवे स्टेशन में लगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिंगल।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed