{"_id":"612b0f528ebc3e137533872c","slug":"traumatic-accident-in-sonebhadra-grandparents-set-up-swinging-swing-class-5th-student-died-due-to-neck-stuck-while-swinging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः दादा-दादी से बोलकर बच्चों ने लगवाया था झूला, झूलते वक्त गर्दन फंसने से 5वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः दादा-दादी से बोलकर बच्चों ने लगवाया था झूला, झूलते वक्त गर्दन फंसने से 5वीं के छात्र की मौत
Sun, 29 Aug 2021 01:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
बच्चों के लिए घर के ही एक हिस्से में साड़ी के सहारे झूला बनाया गया था। शनिवार देर शाम लालप्रताप का बड़ा पुत्र विक्की (12) झूला झूल रहा था। अचानक झूले में उसकी गर्दन फंस गई। वह चीखने लगा। जब तक लोग पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के भंवर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। झूलते समय झूले में गर्दन फंसने से पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी लाल प्रताप कानपुर में रहकर नौकरी करता है। पत्नी मायके में रहती है।
विज्ञापन
लालप्रताप के तीन पुत्र गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं। बच्चों के लिए घर के ही एक हिस्से में साड़ी के सहारे झूला बनाया गया था। शनिवार देर शाम लालप्रताप का बड़ा पुत्र विक्की (12) झूला झूल रहा था।अचानक झूले में उसकी गर्दन फंस गई। गर्दन पर लगातार दबाव बढ़ता गया। वह चीखने लगा।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर पांच वर्षीय छोटा भाई संजू वहां पहुंचा। भाई की हालत देखकर वह दादा-दादी के पास पहुंचा और बताया कि भाई बोल नहीं रहा है और उसकी जीभ निकल गई है। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। दादा-दादी दौड़ कर गए और विक्की को झूला से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रधान रामकुंवर ने घटना की सूचना माता-पिता और पुलिस को दी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां इंदू देवी भी घर आ गई है। सब इंस्पेक्टर रामायण राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। विक्की अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह गांव के ही स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था।