फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transporter beaten at the fork of coal project

कोल प्रोजेक्ट के कांटे पर ट्रांसपोर्टर को पीटा

Mon, 26 Oct 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Transporter beaten at the fork of coal project
शक्तिनगर। एनसीएल ककरी कोयला प्रोजेक्ट के तौल कांटे पर कुछ लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

ककरी कोयला प्रोजेक्ट से रोड सेल (डीओ) का कोयला चंदासी मंडी सहित अन्य स्थानों पर ट्रक के जरिए जाता है। इस कार्य में कई ट्रांसपोर्टरों के सैकड़ों ट्रकें लगी हैं। पीड़ित चंद्र किशोर पांडेय निवासी परासी अनपरा ने आरोप लगाया कि रविवार को ट्रांसपोर्टरों की मीटिंग में उनको कांटे पर बुलाया गया। पहुंचने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने गालीगलौज की और हाथ लात व डंडे से पीटा। उनके सिर में चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि लोकल बाहरी के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अनपरा के कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस विवाद के जड़ तलाश रही है। उनका कहना था कि चंद्र किशोर ने पहले राजेश अग्रहरी का कालर पकड़ा इसी के बाद मामला मारपीट में तब्दील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed