फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Training will be given to prevent road accidents

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने को दी जाएगी ट्रेनिंग

Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Training will be given to prevent road accidents
सोनभद्र। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं। हादसों में आए दिन लोगों की जान चली जाती है। हादसों पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्देश दिए हैं। एसपी ने सिटी एएसपी ओपी सिंह और सीओ राजकुमार त्रिपाठी को पुलिस कर्मियों, प्रांतीय रक्षा दल और होमगार्डों को यातायात प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में संकेतक भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जाम से लोगों को निजात दिलाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस के प्रयास नाकाफी दिखाई देते हैं। चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस के अलावा होमगार्डों और पीआरडी की भी ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिस की मानें तो तैनात अधिकांश कर्मियों को यातायात के संबंध में ट्रेनिंग नहीं दी गई है। इस नाते बाजारों में जाम की स्थिति देखने को मिलती है। हादसों पर भी रोक नहीं लग पा रहा है। छोटे-बड़े वाहनों की बेलगाम रफ्तार जहां हादसे का कारण बन रही है। वहीं आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। सलखन, चापेन, उरमौरा समेत अन्य जगहों पर जहां-तहां खड़े ट्रक समेत अन्य वाहन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

हादसों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में सड़क हादसों में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 60 बाइक सवारों की जान गई थी। दुर्घटना में 390 लोग घायल हुए थे। एक जनवरी 2020 से पांच दिसंबर 2020 तक 155 लोगों की मौत और 305 लोग घायल हुए हैं। इन हादसों में हेलमेट न लगाने से 35 बाइक सवारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं 670 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने, तेज गति से वाहन चलाने और जहां-तहां खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 पुलिस कर्मियों के कंधे पर यातायात व्यवस्था
सोनभद्र जिले में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी वागिश विक्रम सिंह के अलावा 20 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल तैनात हैं। हालांकि कुछ माह पूर्व तत्कालीन एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पांच होमगार्डों और 50 पीआरडी को ट्रैफिक इंचार्ज को मुहैया कराए थे। होमगार्डों और पीआरडी को राबर्ट्सगंज समेत अन्य कस्बों में ड्यूटी लगाई है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों, होमगार्डों और पीआरडी को ट्रेनिंग देने के लिए निर्देशित किया है। सभी थाना और चौकी इंचार्जों को तेज गति से वाहन चलाने एवं जहां-तहां खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में जहां संकेतक नहीं लगे होंगे, वहां लगवाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे, ताकि हादसों पर रोक लग सके। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed