फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   train

राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट विस्तार के लिए सांसद द्वय ने की पहल

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
train
अनपरा। राज्यसभा सांसद रामशकल व सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल ने रेलमंत्री पियूष गोयल को भोपाल से दमोह तक प्रतिदिन चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22161/22162 का रूट विस्तार वाराणसी तक वाया सिंगरौली-चोपन-चुनार किए जाने की पहल की है। उन्होंने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति रेलवे बोर्ड उत्तर मध्य रेलवे एसके गौतम के पत्र को संस्तुति करते हुए पत्र सौंपा। इस ट्रेन के रूट विस्तार से सिंगरौली से भोपाल व वाराणसी ट्रेन की मांग पूरी होगी तथा उर्जांचल स्थित नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, एनटीपीसी, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनपरा तथा अन्य प्राइवेट सेक्टर संस्थानों के कर्मचारियों की रेलयात्रा सुगम होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ने वाली यह ट्रेन एक बड़ी सौगात होगी। इसके अतिरिक्त एसके गौतम ने सिंगरौली से निजामुद्दीन साप्ताहिक ट्रेन का रूट विस्तार योग नगरी ऋषिकेश तथा रेनूकूट होकर चलने वाली टाटा नगर जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट विस्तार माता वैष्णोदेवी कटरा तक किए जाने हेतु भी रेलमंत्री को पत्र भेजा है। इससे पूर्व सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल भी इसी तरह की मांग रेलमंत्री से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed