Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Train operations stalled for two and a half hours due to a fault in a freight train's engine; passengers inconvenienced.
{"_id":"6ae79cf419c97f6865050870","slug":"train-operations-stalled-for-two-and-a-half-hours-due-to-a-fault-in-a-freight-trains-engine-passengers-inconvenienced-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-155674-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मालगाड़ी के इंजन में खराबी से ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मालगाड़ी के इंजन में खराबी से ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन, यात्री परेशान
अगोरी खास रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी व इलेक्टि्रक इंजन। जागरूक पाठक
- फोटो : udhampur news
Link Copied
सोनभद्र/सलखन। चोपन-चुनार रेलमार्ग पर अगोरी खास रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह लोडेड मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रहा। सिंगल लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने से अप और डाउन दिशा की यात्री ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों और आउटर पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रेल अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस सुबह करीब छह बजे चोपन स्टेशन से रवाना हुई थी। अगोरी स्टेशन के आउटर पर पहुंचने के बाद ट्रेन करीब दो घंटे 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे से चोपन स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस को सुबह सात बजे से चुर्क स्टेशन पर रोकना पड़ा। बताया गया कि अगोरी खास स्टेशन के पास लोडेड मालगाड़ी के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। सिंगल रेल लाइन होने के कारण मालगाड़ी के खड़े रहने से अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। इसके चलते चुर्क से चोपन के बीच यात्री ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा। यात्री काफी देर तक ट्रेनों के रवाना होने का इंतजार करते रहे। करीब ढाई घंटे बाद रेल लाइन क्लीयर होने पर परिचालन बहाल हुआ। इसके बाद प्रभावित यात्री ट्रेनों को एक-एक कर रवाना किया गया। इंजन में आई खराबी और सिंगल लाइन की व्यवस्था के चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अगोरी खास रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। मालगाड़ी के खड़े होने से सुबह चोपन-चुनार रेलमार्ग से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की दो यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था।
अगोरी खास रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी व इलेक्टि्रक इंजन। जागरूक पाठक- फोटो : udhampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।