फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trailer stuck in wagon, freight train remained standing for two hours

वैगन में फंसा ट्रेलर, दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Trailer stuck in wagon, freight train remained standing for two hours
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के घरसड़ी व चंदुआर गांव के पास से गुजरे रेल पथ पर कोयला लोड मालगाड़ी का वैगन शुक्रवार को ट्रेलर से टकरा गया। इसके चलते करीब दो घंटे मालगाड़ी खड़ी रही। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया तब मालगाड़ी रवाना की जा सकी।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे मालगाड़ी कोयला लेकर चोपन की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि घरसड़ी गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे एक ट्रेलर रेलवे का सीमेंट स्लीपर लेकर पहुंचा था। बरसात की वजह से मिट्टी धंस गई और ट्रेलर तिरछा होकर रेल ट्रैक के करीब फंस गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। ट्रेन आते देख ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भाग गया, लेकिन मालगाड़ी के कुछ वैगन ट्रेलर से टकरा कर फंस गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मालगाड़ी की एयर पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते ट्रेन खड़ी हुई तो रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गई। जानकारी पर रेलवे अफसरों के साथ आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्रेन का इंतजाम किया गया और ट्रेलर को मालगाड़ी से दूर किया गया तब जाकर वह आगे बढ़ी। शक्तिनगर के स्टेशन अधीक्षक एसके ठाकुर ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed