{"_id":"679f18fe06e35b1cd30aae6a","slug":"trailer-roadways-bus-collides-screams-and-cries-half-a-dozen-injured-admitted-to-hospital-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : ट्रेलर-रोडवेज बस में भिड़ंत, मची चीख पुकार, आधा दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती, 16 यात्रि सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : ट्रेलर-रोडवेज बस में भिड़ंत, मची चीख पुकार, आधा दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती, 16 यात्रि सुरक्षित
Sun, 02 Feb 2025 12:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:34 PM IST
सार
पिपरी थाना क्षेत्र के नौकोठिया मोड़ के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेलर और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रेणुकूट, पिपरी थाना क्षेत्र में तुर्रा चौराहे के आगे नौकोठिया मोड पर रविवार की सुबह रोडवेज बस व कोयला लदी ट्रक की टक्कर में हुए हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए, हादसे के वक्त बस में 22 यात्री सवार थे और 16 यात्री सुरक्षित बच गए, पिपरी सीओ अमित कुमार ने भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया, उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अमलोरी से वाराणसी जा रही रोडवेज की बस रिहंद बांध के आगे बढ़ी थी कि छत्तीसगढ़ से कोयला लादकर अनपरा की ओर जा रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
कोयला लदे ट्रेलर के बस में टक्कर मारने के बाद बस के पीछे चल रही एक और ट्रक रोडवेज बस से लड़ गई जिससे बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, हादसे की सूचना पर पिपरी थाने की पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल हिंडाल्को चिकित्सालय ले जाया गया, घायलों में शिवधान पुत्र रामलाल निवासी बराईडाड थाना म्योरपुर, जवाहरलाल खरवार पुत्र रामजियावन निवासी पाटी बोदरहवा थाना पिपरी, सच्चिदानंद विश्वकर्मा पुत्र पीतांबर विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वा मोड़ डालटेनगंज झारखंड, कमलेश लोहार पुत्र चतुरी लोहार निवासी मनीता जिला लातेहार, संतोष पुत्र हरिचरण निवासी मकरा थाना पिपरी व जितेंद्र शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी दसेदार थाना इनका जिला गढ़वा झारखंड शामिल है हादसे के बाद पुलिस क्रेन मंगा कर वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन