फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tragic: Innocent child drowns in a bucket full of water; the son was born after two daughters.

दर्दनाक : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा

Tue, 11 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tragic: Innocent child drowns in a bucket full of water; the son was born after two daughters.
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बाल्टी पानी में डूबने से मृतक -रूद्राशु ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनियां थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के पिपरा डोहर टोले में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। पानी भरी बाल्टी में गिरने से 14 माह के मासूम रुद्रांशु की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। मासूम अपनी दो बहनों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी राजेश कुमार गोंड खेती करते हैं। उनका 14 माह का बेटा रुद्रांशु रविवार शाम करीब 6:30 बजे आंगन में खेल रहा था। खेलते समय वह अचानक पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। घर में उस वक्त उसकी पांच और तीन वर्ष की बहनें थीं। दोनों आंगन में ही दूसरी तरफ खेल रही थीं। रुद्रांशु को बाल्टी में गिरा देख दोनों बहनें शोर मचाते हुए रोने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने सोमवार सुबह घटना की सूचना रामपुर बरकोनियां पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रांशु माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा और इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed