फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders paid tribute by taking out candle march

कैंडल मार्च निकालकर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 10 Dec 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Traders paid tribute by taking out candle march
सोनभद्र। सीडीएम बिपिन रावत की याद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रॉबर्ट्सगंज की तरफ से शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इससे पहले नगर के मुख्य चौराहे से बढ़ौली चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर चौराहे पर दो मिनट का मौन रखा गया और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिपिन रावत सच्चे देशभक्त और बहादुर अफसर थे। युद्ध की रणनीति कार्यकुशलता एवं दूर दृष्टि के मामले में उनकी सूझबूझ असाधारण थी। दिसंबर 2019 को जनरल रावत को देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। कश्मीर घाटी में आतंकियों का सफाया, डोकलाम मुद्दे को सुलझाया, पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को शिकस्त उनके नेतृत्व में ही दिया गया। शौर्य के ऐसे पर्याय एवं प्रतीक सूर्यवीर को सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रतन लाल गर्ग, सत्यपाल जैन, कौशल शर्मा, विमल जालान, विमल अग्रवाल, प्रितपाल सिंह, जसकीरत सिंह, राजेश जायसवाल, शरद जायसवाल, चंदन केसरी, बलकार सिंह, यशपाल सिंह, मिठाई लाल सोनी, मोहन केसरी, विनोद जायसवाल, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed