{"_id":"67af7d96ac29589a0b0f47d8","slug":"traders-met-mla-raised-demand-for-publication-of-new-measles-register-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-888696-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विधायक से मिले व्यापारी, नये खसरा रजिस्टर के प्रकाशन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विधायक से मिले व्यापारी, नये खसरा रजिस्टर के प्रकाशन की मांग उठाई
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के खसरा रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपा। करीब आठ साल पहले नगर पालिका कार्यालय से गायब हुए खसरा रजिस्टर के कारण आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। शीघ्र नया खसरा रजिस्टर का प्रकाशन कराने की मांग की।
व्यापार मंडल का कहना है कि नगर क्षेत्र का खसरा रजिस्टर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। तत्कालीन डीएम एस. राजलिंगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए खसरा रजिस्टर तैयार करने के लिए सर्वे का आदेश दिया था। लेखपालों की कमेटी ने यह सर्वे दो-तीन वर्ष पूर्व पूरा कर कलेक्ट्रेट में जमा कर दिया, लेकिन अभी तक इसका प्रकाशन नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल पिछले पांच वर्षों से इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहा है। खसरा रजिस्टर अब नगर पालिका के पास पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक इसका प्रकाशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खसरा रजिस्टर के अभाव में भूमि संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे व्यापारियों और नागरिकों को परेशानी हो रही है। उद्योग व्यापार मंडल ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए खसरा रजिस्टर का अविलंब प्रकाशन कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, राजेश सोनी, प्रकाश केशरी आदि मौजूद रहे।