{"_id":"614f66388ebc3ef8d7270fdb","slug":"traders-kept-shop-closed-advocates-demonstrated-sonbhadra-news-vns613718140","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बंद रखी दुकान, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बंद रखी दुकान, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर में कचहरी गेट के सामने अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही नगर में जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस तहसील परिसर पहुंचा और यहां भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के समर्थन में शामिल हो गया। उधर, व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया।
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने कहा कि करीब तीन दशक से जिले की मांग हो रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। सरकार के नुमाइंदे केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन जिला बनाने की घोषणा नहीं कराते। यह दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुद्धी बार संघ के कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से जिला बनाने की मांग अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है, इसके बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया। इस मौके सत्यनारायण यादव, रामपाल जौहरी, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, उदय लाल मौर्या, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहर लाल, राहुल राम, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार, श्रीचंद, भगवान दास, प्रेमचंद्र गुप्त, अमरावती देवी, सूर्यकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष, अरुणोदय जौहरी, संजीव गुप्ता, जीवन राम, चंद्रवंशी, पवन दुबे आदि मौजूद रहे। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें, प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रख कर समिति को पूरा समर्थन दिया। चाय-पान तक की दुकानें बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल के सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि दुद्धी के विकास के लिए सभी व्यापारी जिला बनाने के पक्ष में एकजुट हैं।