फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trade organization burnt effigy of Pakistan in Sonbhadra

Sonbhadra News: व्यापार संगठन ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, सेना के समर्थन में किया प्रदर्शन

Fri, 09 May 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 May 2025 04:33 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में व्यापार संगठन ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।व्यापारियों ने यह संदेश दिया कि देश का व्यापारी वर्ग हर परिस्थिति में सरकार और सेना के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
Trade organization burnt effigy of Pakistan in Sonbhadra
व्यापार संगठन ने फूंका पाकिस्तान का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर तिरंगा फहराते हुए भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर खुशी जाहिर की। व्यापारियों ने यह संदेश दिया कि देश का व्यापारी वर्ग हर परिस्थिति में सरकार और सेना के साथ खड़ा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों का सफाया करने में बड़ी भूमिका निभाई है और भारत की प्रतिष्ठा की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से देश के 15 से अधिक स्थानों को निशाना बनाने की साजिश को भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता से नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह किया गया, जिससे देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह और नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का असली चेहरा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेनकाब हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल और टीपू अली ने कहा कि पाकिस्तान में फैली गरीबी और कट्टरपंथ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए भारत को न केवल आतंकियों का सफाया करना है, बल्कि उन्हें समर्थन देने वाली पाकिस्तान सेना को भी निशाना बनाना चाहिए। 


जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि एक विकसित भारत और विखंडित पाकिस्तान ही हमारे सपनों का भारत है। उन्होंने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर पहले ही सख्त संदेश दे दिया है, अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी था। प्रदर्शन में कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह, राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, अमित अग्रवाल, टीपू अली, प्रतीक केसरी, अभिषेक साहू, दिल करन सिंह सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed