{"_id":"655cde211a976797b00ab766","slug":"tractor-trolley-overturns-in-ditch-dies-six-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6104-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मजदूर की मौत, छह बच्चों सहित 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मजदूर की मौत, छह बच्चों सहित 15 घायल
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज-पनौरा मार्ग पर मांची थाना अंतर्गत झरियवां चढ़ाई के दूसरे मोड़ के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गहरी खाई में चली गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। छह बच्चों सहित 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मांची थाना क्षेत्र के लोढ़ा गांव से एक ट्रैक्टर पर 22 से अधिक मजदूर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोटास गांव में धान की कटाई के लिए आ रहे थे। झरियवां चढ़ाई के पास ट्रैक्टर ट्राली का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने किनारे करीब दस फीट नीचे खाई में पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य और मांची थानाध्यक्ष रामदास राम मौके पर पहुंचे। घायलों को तीन एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचाया। वहां डॉक्टराें ने संकेश (28) को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी गीता (24) के अलावा लीलावती (28), बृजेश (5), प्रतिमा (3), आरती (5), आंचल (2), उपेंद्र (6), अजोरिया (28), दशमती (24), अनुराधा (10), धनपाल (35), कौशल्या (30), श्यामलाल (30) सहित 15 से अधिक लोग घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पिछले साल भी हुआ था हादसा
गत वर्ष भी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सिरसी गांव के पास पेड़ में टकराकर पलट गई। हादसे में 32 लोग सवार थे। इसमें 4 की मौत हो गई थी। बावजूद मालवाहनों से यात्रा पर अंकुश नहीं लग पा रहा। रोजाना कई पिकअप इस मार्ग पर सवारी लेकर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
केकराही। कोतवाली राबर्ट्सगंज अंतर्गत बगही के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ककराही गांव निवासी संगम (25) घायल हो गया। वह राबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।